Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बीएसई 190 अंक और निफ्टी 65 पॉइंट नीचे खुला, बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 353 अंक नीचे बंद हुआ था https://ift.tt/2ZSMhkS

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 190.88अंक नीचे और निफ्टी 65.5पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 56.6 अंक नीचे और निफ्टी 2.4 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में शेयर बाजार में बढ़त आ गई और बीएसई 353.51 अंक तक ऊपर चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 268.95 अंक ऊपर 38,140.47 पर और निफ्टी 82.85 पॉइंट ऊपर 11,215.45 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 353.51 अंक नीचे 26,652.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.29 फीसदी गिरावट के साथ 244.71 अंक नीचे 10,461.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.23 फीसदी गिरावट के साथ 40.36 पॉइंट नीचे 3,235.66 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.25 फीसदी गिरावट के साथ 41.68 अंक नीचे 3,283.43पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,88,130 हो गई है। इनमें 4,39,124 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 8,17,944 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 30,645 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 15,651,898 हो चुकी है। इनमें 636,470 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 147,333 हो चुकी है।

09:24 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से सिर्फ एक में बढ़त है, अन्य सभी 31 इंडेक्स में गिरावट है।

09:15 AMबीएसई 275.41 अंक नीचे 37,865.06 पर और निफ्टी 70.50 पॉइंट नीचे 11,144.95 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को चीन का शंघाई कंपोजिट 1.25 फीसदी गिरावट के साथ 41.68 अंक नीचे 3,283.43पर बंद हुआ था


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30FsYdX

Post a Comment

0 Comments