Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरौत में रेनकट से चोराैत-साहरघाट पथ पर आवागमन ठप, डूबने से दो की मौत https://ift.tt/2WZ6YJR

जिले के विभिन्न नदियों के जलस्तर में गिरावट हो रही है। लेकिन, बागमती व अधवारा समूह की नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अलग-अलग घटना में रविवार को पानी डूबने से दो की मौत हो गई। नदियों में जलस्तर में हो रही गिरावट के साथ ही जहां बागमती नदी द्वारा कटाव किया जा रहा है।

वहीं, पानी निकलने वाले बाढ़ प्रभावित इलाके में महामारी की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाके में 17 स्थानों पर सामुदायिक किचन संचालित किया जा रहा है। चोरौत में रेनकट होने के बाद चोराैत-साहरघाट पथ पर आवागमन ठप हो गया है। वहीं परिहार में 60 फीसदी फसल बर्बाद होने की बात कही जा रही है।
सहियारा के कटही मन में डूबने से युवक की हुई मौत
सहियारा थाना क्षेत्र के गुलरिया टोल सरेह स्थित कटही मन में रविवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई है, जिसकी पहचान मनरिया गांव निवासी उमेश सहनी के 23 वर्षीय पुत्र दिनेश सहनी के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि दिनेश मानसिक रूप से विक्षिप्त था। दिनेश शनिवार को अपने घर लौट रहा था। लोगों के मना करने के बावजूद वह पानी हेलकर जाने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। हल्ला करने पर ग्रामीणों के सहयोग से दिनेश को पानी से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विशनपुर में लापता बालक का मिला शव

डुमरा प्रखंड के कुम्हरा बिशनपुर गांव स्थित मन (पोखर) में डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसकी पहचान गांव के मो. इलियास के सात वर्षीय पुत्र मो. इमरान के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। बताया गया है कि मो. इमरान शनिवार को खेलने के लिए निकला था। पैर फिसल जाने के कारण मन में डूब गया था। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी।

जिले की 119 पंचायतों के 253 वार्ड प्रभावित

लगातार हो रही बारिश एवं नदियों में आई उफान के कारण जिले का 119 पंचायत के 253 वार्ड प्रभावित हुआ है। आंशिक व पूर्ण प्रभावित क्षेत्रों का आंकलन किया जा रहा है। बेलसंड, परिहार, बाजपट्‌टी, रीगा, मेजरगंज, बैरगनिया, रुन्नीसैदपुर, चोरौत, सुरसंड, बथनाहा, रीगा बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित परिवार के सदस्यों के भोजन की सुविधा के लिए जिले में कुल 17 सामुदायिक किचन संचालित किया गया है। नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट के साथ ही गांव में फैले बाढ़ का पानी उतरने लगा है।

रेनकट से चोरौत-साहरघाट रोड बंद

रेनकट होने के कारण रविवार को चोरौत-साहरघाट पथ में इंडेन गैस गोदाम के समीप यातायात बाधित हो गई। यहां एक साथ दो छोटे-छोटे पुलिया था जो बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया।प्रखंड मुख्यालय की यह लाइफ लाइन सड़क चोरौत, पुपरी व भिट्ठामोड़, साहरघाट, बसैठ को जोड़ती है। आवागमन ठप होने से कई ट्रक चालक फंसे हैं।

नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी है

रविवार को नदियों के जलस्तर में गिरावट हुई। बागमती नदी के जलस्तर में ढेंग घाट पर 23 सेमी गिरावट हुई है। इसी प्रकार सोनाखान में 5, डूब्बाघाट में 47, चंदौली में 23 कटौझा में 8 सेमी गिरावट हुई। झीम नदी के जलस्तर में 10, लखनदेई नदी के जलस्तर में 45 व अधवारा नदी की जलस्तर में 5 सेमी गिरावट हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Traffic stalled on Chorait-Saharghat road from Renkat in Chorout, two died due to drowning


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WYz3Ba

Post a Comment

0 Comments