Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

आईपीआरडी सचिव ने कहा- बिहार में कोरोना से रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से 10% ज्यादा https://ift.tt/34MOzF2

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की जांच और बेहतर इलाज से संबंधित सभी बिंदुओं पर बिहार सरकार निरंतर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, रिकवरी रेट बढ़ रहा है।

रविवार को बिहार की रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से लगभग 10 प्रतिशत अधिक रही। उनके अनुसार रोजगार सृजन पर सरकार का पूरा ध्यान है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 201 योजनाओं के अंतर्गत 14.25 करोड़ से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया।
सिर्फ 17019 एक्टिव मरीज: स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के मुताबिक कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 2,231 लोग स्वस्थ हुए। फिलहाल बिहार में कोविड-19 के सिर्फ 17019 एक्टिव मरीज हैं। अब तक कुल 30,97,137 सैंपल जांचे गए।
मास्क नहीं पहने 3588 लोग पकड़ाए: एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि अनलॉक 3 की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में बीते 24 घंटे में 2 कांड दर्ज हुए। 2 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। 482 वाहन जब्त हुए। 14 लाख 75 हजार 400 रुपया जुर्माना वसूला गया। मास्क नहीं पहनने वाले 3,588 व्यक्तियों से 1 लाख 79 हजार 400 रुपए जुर्माना वसूला गया।

बाढ़पीड़ितों के खाते में अबतक भेजे गए 793.61 करोड़ रुपए
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू के अनुसार बाढ़ प्रभावित 1,333 पंचायतों में आवश्यकतानुसार राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। कुल 57 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं। इनमें प्रतिदिन 51207 लोग भोजन कर रहे हैं। अभी तक बाढ़ प्रभावित 13,22,691 परिवारों के खाते में 6-6 हजार रुपए (कुल 793.61 करोड़) भेजे जा चुके हैं। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने नदियों के जलस्तर तथा तटबंधों की स्थिति की व्यापक जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GdywG3

Post a Comment

0 Comments