Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जलस्तर घटा, पर गांधीघाट पर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर गंगा, सोन और पुनपुन अभी लाल निशान से नीचे https://ift.tt/3humwxK

पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 12 घंटे में 6 सेमी घटा है। हालांकि अब भी यहां गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर बह रही है। गंगा-सोन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल के इंजीनियरों के मुताबिक, रविवार शाम 6 बजे यहां जलस्तर 48.80 मीटर मापा गया है। यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। वहीं, दीघा घाट पर जलस्तर 49.95 मीटर है। यहां खतरे का निशान 50.45 मीटर है।

हथिदह में जलस्तर लाल निशान से 34 सेमी ऊपर है। उधर, सोन का जलस्तर इंद्रपुरी घाट पर 103.15 मीटर, कोईलवर घाट पर 52.30 मीटर, मनेर घाट पर 51.48 मीटर मापा गया है। इंद्रपुरी घाट पर खतरे का निशान 108.20 मीटर, कोईलवर घाट पर 55.52 मीटर, मनेर घाट पर 52 मीटर है। पुनपुन नदी का जलस्तर पालमेरगंज घाट पर 93.62 मीटर, किंजर घाट पर 62.96 मीटर मापा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water level decreased, but at Gangighat 20 cm above danger mark Ganga, Son and Punpun still below red mark


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j5MCr4

Post a Comment

0 Comments