Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

सभी 243 सीटों पर मजबूत रखें तैयारी, तभी महागठबंधन में मिलेगी तरजीह https://ift.tt/3ljPRwZ

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा की सभी 243 सीटों पर अपनी तैयारी मजबूत रखें, तभी महागठबंधन में हमें अधिक तरजीह मिलेगी। मांझी जी हड़बड़ा कर महागठबंधन से बाहर चले गए। लेकिन राजद, कांग्रेस, रालोसपा और वीआईपी एकजुट है। सीटों के तालमेल पर भी घटक दलों के बीच सकारात्मक बात चल रही है। सीट बंटवारा जितनी जल्दी हो जाए, उतना अधिक विपक्ष को लाभ होगा। देरी होने पर नुकसान होगा।

वे रालोसपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि राज्य की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। लोगों की निगाह महागठबंधन पर है। लेकिन महागठबंधन में कई प्रश्नों पर अस्पष्टता के कारण जनता और कार्यकर्ताओं में चिंता है। राज्य के लोग शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, खेती और व्यापार की बेहतरी के लिए महागठबंधन की सरकार चाहते हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gyShnK

Post a Comment

0 Comments