Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

संपत्ति विवाद में सौतेले भाई ने खोपड़ी में गोली मार मौत के घाट उतारा, पुराना भोजपुर में कई वर्षों से चल रहा था विवाद https://ift.tt/31DPqVl

नया भोजपुर में लम्बे समय से चल रहे दो सौतेले भाइयों के बीच चल रहा संपत्ति विवाद रविवार शाम एक बार फिर खूनी हिंसक रूप ले लिया है। इस बार मुन्ना ने बुढ़ा के खोपड़ी में गोली मार दी है। परिजन घायल गणेश उर्फ बुढ़ा को अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत उसकी नाजुक बनी हुई है, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। घटना एनएन 84 पर महादेव शिव मंदिर के समीप हुई है। एक सौतेले भाई ने दूसरे भाई को उस वक्त गोली मार दिया जब वह शाम साढ़े सात बजे सड़क किनारे बैठक कर मौसम का आनंद ले रहा था।

उसी दौरान पूर्व से पीड़ित मुन्ना यादव ने उसपर प्रतिशोध में गोली चला दी। गणेश उर्फ बुढ़ा अप्रैल में मुन्ना को गोली मारने के आरोप में जमानत पर बाहर आया था। डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष में लंबे समय से पैतृक संपति के बंटवारे का विवाद चल रहा था। मृतक को गोली सिर में लगी है। जिससे उसकी मौत हो गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stepson shot to death in skull in property dispute


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ikhpjm

Post a Comment

0 Comments