Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार की राजनीति के 75 पार के ये सात चेहरे, जो संभवत: इस बार चुनावी मैदान में न दिखें, पिछली बार मजबूत स्थिति में थे https://ift.tt/3cEyeE2

पकी उम्र में भी अपनी-अपनी पार्टी की पक्की जीत सुनिश्चित करने वाले सात चेहरे, कोरोनाकाल में हो रहे इस चुनाव में संभवत: नहीं दिखाई देंगे। पिछली बार जब ये मैदान में कूदे तो 70 पार के थे और उन्होंने नौजवानों को पानी पिला दिया तब चुनाव जीतने वाले चेहरों की औसत आयु 50 वर्ष थी।

साहेबपुर कमाल से राजद के टिकट पर पिछला चुनाव श्रीनारायण यादव जब लड़े तो उनकी उम्र 80 साल थी। चुनाव खर्च में टॉप पर रहने वाले भाजपा के दिनकर राम तब 73 साल के थे अब 78 के हैं। सुल्तानगंज से सुबोध राय और अमरपुर से जदयू विधायक जनार्दन मांझी अब 76 वर्ष के हैं।

कहलगांव सीट का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह अब 75 वर्ष के हो चुके हैं तो परबत्ता के जदयू विधायक रामानंद सिंह अब 79 वर्ष के हो चुके हैं। पिछला चुनाव जीतने वाले सत्तर पार के विधायकों में डेहरी के राजद विधायक इलियास हुसैन और बछवाड़ा के कांग्रेस विधायक रामदेव राय दिवंगत हो चुके हैं।

पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्रदराज नेता

  1. दिनकर राम

(बथनाहा, सीतामढ़ी)

उम्र-73
राजनीति में प्रवेश 1974 ई. विधानसभा सदस्य फरवरी 2005, नवंबर 2005 से 2010, नवंबर 2010 से 2015, 2015 से 2020

2. श्रीनारायण यादव

(बेगूसराय)

उम्र-80
राजनीति में प्रवेश 1980, जेपी आंदोलन में जेल यातना, विधानसभा सदस्य 1980 से अबतक 21 साल, 13 वर्षों तक नगर विकास मंत्री रहे

3. सुबोध राय
(सुलतानगंज, भागलपुर)

उम्र-71
राजनीति में प्रवेश 1960 छात्र जीवन से, विधानसभा सदस्य नवंबर 2010, नवंबर 2015, बिहार विधानपरिषद सदस्य 1994, सांसद 1999

4. जनार्दन मांझी
(अमरपुर, बांका)

उम्र-71
राजनीति में प्रवेश 1995
विधानसभा सदस्य नवंबर 2005, नवंबर 2010, नवंबर 2015 से फिर, जिला परिषद सदस्य 2001 से 2005 तक

5. हरिनारायण सिंह
(हरनौत, नालंदा)

उम्र-75
राजनीति में प्रवेश 1967 विधान सभा सदस्य 1977, 1983, 1990, 2000, मार्च 2005, 2010, नवंबर 2015 से फिर..

6. सदानंद सिंह
(कहलगांव, भागलपुर)

उम्र-70
राजनीति में प्रवेश 1968 ई., विधानसभा सदस्य 1969, 1972, 1977, 1980, 1985, 2000 मार्च 2005, नवंबर 2010, नवंबर 2015

7. रामानंद प्रसाद सिंह
(परबत्ता, खगड़िया)

उम्र-74
राजनीति में प्रवेश 1995, विधानसभा सदस्य 2004 उप चुनाव, मार्च 2005 नवंबर 2005, 2014 उपचुनाव, नवंबर 2015 से ..2020



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिनकर राम (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ifu8U6

Post a Comment

0 Comments