Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जाम छलकाने वाले अपनी सेहत से कर रहे खिलवाड़ https://ift.tt/32mAD2W

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन जाम छलकाने वालों को किसी न किसी तरह शराब मिल ही रही है। शराब की तस्करी से जुड़े लोग पड़ोसी राज्य झारखंड और बंगाल से खगड़िया में भी अंग्रेजी शराब लाने में लगातार सक्रिय हैं। शराब माफियाओं की मेहरबानी से लोग चोरी-छिपे जाम भी छलका रहे हैं। लेकिन, जाम छलकाने वाले लोग शायद ही यह जानकारी जुटा पा रहे हैं कि वे जो जाम छलका रहे हैं, वह असली भी है या नकली।

सूत्र बताते हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हाेने के बाद से यहां शराब की डिमांड काफी बढ़ गई है। डिमांड बढ़ जाने के कारण यहां बड़े पैमाने पर नकली शराब की डिलेवरी हो रही है। झारखंड और बंगाल के इलाके में अलग-अलग कंपनियों की नकली रैपर लगाकर शराब की पैकिंग की जा रही है और तस्करों को कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिक से अधिक मुनाफा कमाने की लालच में शराब तस्कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। शराब पीने के शौकीन भी जाने-अनजाने में जहर गटक रहे हैं। जानकार बताते हैं कि यदि यह सिलसिला जारी रहा और लोग शराब पीना बंद नहीं किए तो आने वाले दिनों में बिहार में लीवर की बीमारी से ग्रस्त मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iru8Bx

Post a Comment

0 Comments