Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

लिव इन में रह रहा था युवक, बेरोजगार होने पर पिता के तानों से तंग आकर दी जान, प्रेमिका ने कहा- जिसके लिए घर छोड़ा वो ही नहीं रहा https://ift.tt/3i1RmwP

बरारी श्मशान घाट के पास लीची बगान मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रिंस कुमार (21) गु्डडू सिंह का इकलौता पुत्र था। वह पिछले 6 माह से नोएडा की युवती शबनम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों जल्द शादी करने वाले थे।

प्रिंस के शव के पास रोती उसकी गर्लफ्रेंड शबनम।

घटना के समय घर पर केवल उसकी गर्लफ्रेंड शबनम थी, जाे सो रही थी। शबनम का कहना है कि काम नहीं मिलने के कारण पिता अक्सर प्रिंस को ताना देते थे, जिससे आजिज होकर उसने आत्महत्या की है। प्रिंस का परिवार मूल रूप से खगड़िया के कपासी गांव का रहने वाला है। एक माह पहले ही प्रिंस की मां अंजनी देवी की पीलिया से मौत हुई है।

नोएडा में गाड़ी चलाता था प्रिंस, वहीं शबनम से हुई थी जान-पहचान

शबनम ने बताया कि उसके पिता बिल्डर हैं। नोएडा में प्रिंस पहले गाड़ी चलाता था। वहीं उससे जान-पहचान हुई। दो माह पहले दाेनाें भागलपुर आए थे। दूसरी जाति की होने के बाद भी प्रिंस के माता-पिता ने उसे बहू का दर्जा दिया था। प्रिंस के पिता हैदराबाद में काम करते हैं। प्रिंस की मां के निधन के बाद उसके पिता हैदराबाद से भागलपुर आ गए। प्रिंस यहां बेरोजगार हो गया और परिवार में कलह शुरू हो गया। पिता कहते थे कि वह दूसरी शादी कर लेंगे। बात-बात पर प्रिंस को ताने मारते थे।

नाना के सामने प्रिंस और उसके पिता में हुआ था विवाद, घर से निकल जाने को कहा था

शबनम ने बताया कि वह प्रिंस और उसके परिजनों के साथ उसके गांव खगड़िया भी गई थी। आत्महत्या से दो दिन पहले प्रिंस के नाना आए थे तो उनके सामने पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। नाना के सामने प्रिंस को उसके पिता ने फिर काम नहीं करने का ताना दिया था और घर से दोनों (प्रिंस और शबनम) को निकल जाने को कहा था। इसके बाद प्रिंस लगातार दो दिन से रो रहा था। खाना भी नहीं खा रहा था। प्रिंस की छोटी बहन सोनम नाना के साथ उनके घर चली गई थी। शुक्रवार दोपहर में खाना खाकर प्रिंस के पिता गुड्‌डू सिंह कहीं बाहर गए। वह साेई थी। जगी तो प्रिंस काे फंदे से लटका पाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। घर से बाहर निकले पिता देर रात तक घर नहीं लाैटे थे। प्रिंस के मामा के नाम पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

जिसके लिए घर छोड़ा वही नहीं रहा : शबनम

शबनम ने बताया कि वह प्रिंस से प्यार करती है। इस कारण नोएडा में अपने घर, माता-पिता, बहन को छोड़ कर प्रिंस के साथ भागलपुर आ गई। कभी यह नहीं सोचा कि प्रिंस का जाति-धर्म दूसरा है। प्रिंस भी मुझसे बहुत प्यार करता था और दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन जिसके लिए सबकुछ छोड़ा, अब वहीं नहीं रहा। शबनम ने बताया कि प्रिंस के कारण उसने अपने माता-पिता से भी संबंध में तोड़ लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक प्रिंस कुमार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mUzqIo

Post a Comment

0 Comments