Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

चंपानगर में चाट-पकाैड़े का ठेला लगाने वाले की माैत, पर नहीं थे चोट के निशान https://ift.tt/3i4WwZ1

चंपानगर के सिटी लेन के कामेश्वर महलदार के 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना महलदार की संदेहास्पद मौत हो गई। शुक्रवार की शाम उसका शव मकदुम साह दरगाह घाट की मजार के टिल्हा पर मिला। नमाज अदा करने गये लोगों की उस पर नजर पड़ी तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव की जांच की। मृतक के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। मुन्ना चाट-पकोड़े का ठेला लगाता था। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी की वजह से उसका काम बंद था। लोगों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था।
लाॅकडाउन के दाैरान बंद था मुन्ना का कामकाज

मुन्ना की माैत की जानकारी मिलने पर परिवार में काेहराम मच गया। उसकी मां प्रमिला देवी ने बताया कि मुन्ना की किसी से दुश्मनी नही थी। शुक्रवार से ही ठेला लगाने वाला था। दोपहर करीब दो बजे वह बिना कुछ बताये घर से बाहर निकला था। उसकी माैत से वे लाेग हैरान हैं। मुन्ना की पत्नी संजना देवी ने बताया कि विषहरी स्थान चौक पर उसके ससुर झालमूढ़ी की दुकान चलाते हैं। पूरे लॉकडाउन में उन्हाेंने ही किसी तरह पूरे परिवार की परवरिश की। उसके तीन बच्चे हैं। अब वह किसके सहारे जियेगी। नाथनगर के इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं हैं। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Champ-jailer's cheat dealer, who did not have injury marks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mNfSFP

Post a Comment

0 Comments