नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के सवालों का गिन-गिन कर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उनकी सरकार में कैबिनेट की बैठक भी होती थी और काम भी होता था। उन्होंने बताया कि मैं 18 महीने नीतीश कुमार का डिप्टी सीएम रहा हूं और मेरे विभाग में पूरा बजट खर्च किया गया है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उन्होंने अलग से टीम बनाई थी। आज नीतीश कुमार यह क्यों नहीं कहते कि जो-जो डिपार्टमेंट मैं देखता था उसमें किस तरह का काम हुआ है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को वर्चुअल रैली में लालू राबड़ी शासनकाल पर तंज कसा था। कहा था- पति-पत्नी के राज में कैबिनेट की मीटिंग तक नहीं होती थी। इस पर राजद नेता तेजस्वी और प्रदेश अध्यक्ष दोनों ने पलटवार किया। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि सुशासन का ढोल पीटने वाली सरकार हर बिंदु पर फेल है।
15 साल से बिहार में नीतीश कुमार की ही सरकार है। वे बताएं कि कैबिनेट के माध्यम के कितने लोगों को रोजगार दिया गया है? इनके तो शासन काल में बेरोजगार युवाओं की भीड़ बढ़ गई है। उनका इस तरह की बयानबाजी तो हास्यास्पद है।
लालू-राबड़ी राज में मुद्दों पर घंटों होती थी बहस
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में कैबिनेट की बैठकें होती थी या नहीं, ये भी अब चुनावी मुद्दा बन रहा है। जिन लोगों को कैबिनेट की बैठक या विधानसभा सत्र का ज्ञान नहीं होता है, वही ऐसी बात करते हैं। लालू-राबड़ी शासन काल में कैबिनेट की बैठक अब भी आर्काइव में सुरक्षित है, जिन्हें देखना है वह इसे देख सकते हैं। लालू-राबड़ी राज में कई मुद्दों पर कैबिनेट में घंटों तक बहस हुई। लंबी बैठक होती थी और चर्चा के बाद विकास की रूपरेखा तय की जाती थी।
तेजस्वी आज राघोपुर क्षेत्र से दाखिल करेंगे नामांकन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 14 अक्टूबर को 11 बजे दिन में राघोपुर विस क्षेत्र से हाजीपुर में नामांकन करेंगे। यह जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव भी उपस्थित रहेंगे। बुधवार को ही राजद के हाजीपुर प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया भी नामांकन करेंगे और हाजीपुर राजद चुनावी कार्यालय का उद्घाटन का कार्यक्रम तय है। तेजस्वी उस कार्यालय में भी जा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dtqVzx

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box