Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

हंसिया से गर्दन काट पत्नी की हत्या की, शव को नदी में फेंका फिर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा आरोपी https://ift.tt/33S1q7W

माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव के निकट दियारा से पुलिस ने सोमवार को एक महिला की सड़ी लाश बरामद की। माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर निवासी संतोष चौरसिया ने आठ अक्टूबर की रात अपनी पत्नी सुनीता देवी का गर्दन काट कर उसकी हत्या कर दी थी। और शव को गायब कर दिया था।
चार दिनों तक सुनीता देवी का पता नहीं मिलने पर उनके पड़ोसियों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया तो उसके पति ने बताया कि वह बिना बताए घर से कहीं चली गई है। पड़ोसी को विश्वास नहीं हुआ और सुनीता को ढूंढने का काम जारी रखा। सोमवार सुबह विष्णुपुर दियारा में गंगा का पानी घटने पर गहरे पानी में छिपाकर रखी गई लाश बाहर आ गई।

बहियार में काम कर रहे लोगों ने पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी। मृतका के पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार सुनीता देवी पांच छोटे-छोटे बच्चों की मां थी और उनका अक्सर अपने पति संतोष चौरसिया से झगड़ा होता रहता था।

8 अक्टूबर को हुए झगड़े में उसके पति संतोष चौरसिया ने पहले उसका हाथ काटा और उसके बाद उसकी गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। लाश को बोरी में छुपाया और सिर पर लेकर गंगा की उपधारा में जाकर मिट्टी के नीचे दबा दिया। 10 अक्टूबर को मृतका के मायके वाले विष्णुपुर पहुंचकर उसकी खोजबीन करने लगे। आरोपी संतोष चौरसिया ने भी 11 अक्टूबर को पुलिस को झांसा देने के लिए गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज कराना चाह रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lFq7dY

Post a Comment

0 Comments