Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

पटना के नौबतपुर में दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चलीं लाठियां, 10 घायल https://ift.tt/2U4X0on

पटना का पश्चिमी इलाका एक बार फिर से अशांत हो गया है। रविवार की सुबह-सुबह अपराधियों ने दुल्हिन बाजार में एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब शाम होते-होते नौबतपुर में दो पक्षों के बीच काफी बड़ा विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे के ऊपर खूब लाठी-डंडे बरसाए। इस घटना में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें 5 लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

पुलिस को नहीं मिली जानकारी
घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर से पटना भेजा गया है। दरअसल, इस पूरे विवाद के पीछे एक जमीन का विवाद सामने आया है। यह विवाद सरासत और तरवा गांव के लोगों के बीच का है। एक ही जमीन पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ने के बाद ही हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष के 6 और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के काफी देर बीत जाने के बाद भी नौबतपुर थाना की पुलिस को पूरी जानकारी नहीं थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जमीन विवाद में दो गांवों के बीच हिंसक झड़प। (सिम्बॉलिक इमेज)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p8bzG1

Post a Comment

0 Comments