नेहरू युवा केन्द्र व नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत चौसा के महदेवा घाट पर गंगा दूतों द्वारा घाट के किनारे 101 दीप प्रज्वलित किए गए। गंगा दूतों द्वारा शाम को दीप प्रज्वलित कर गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। मौके पर उपस्थित जिला परियोजना पदाधिकारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि गंगा हमारी आस्था का विषय है।
हमें गंगा को स्वच्छ रखना होगा। आज दीप प्रज्वलित कर मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाना है। हम कई तरह के गतिविधियों के माध्यम से गंगा निर्मलीकरण हेतु कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। वही स्पेयरहेड नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि जैसे गंगा का उपयोग हम करते हैं।
उसी तरह हमारी जिम्मेवारी बनती है कि गंगा को साफ सुथरा रखने में अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। इस मौके पर गंगादूताें में ज्योति कुमार, अमन कुमार, पप्पू कुमार, हरेराम कुमार, परवेज इत्यादि मौजूद रहे। शैलेश राय ने कहा कि जिले में स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे अभियान ‘लेट्स क्लीन बक्सर’ से भी जुड़कर लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। शहर के साथ ही गांव के लोगों में जबतक स्वच्छता के प्रति अपनी जवाबदेही का एहसास नहीं होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l8XUfv

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box