Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में 24 लाेग कोरोना संक्रमित मिले, सदर अस्पताल के गेट पर जांच कैंप, 5200 सैंपल लिये https://ift.tt/2IFKhpG

जिले से काेराेना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गयी है। पिछले दाे से शहरी क्षेत्र में मरीज नहीं मिल रहे थे पर शुक्रवार काे जहां जिले में 24 मिले, वहीं शहरी क्षेत्र से भी आठ मरीज संक्रमित मिले हैं। भीखनुपर से एक महिला, मशाकचक से एक युवक व महिला, इशाकचक से एक युवक व वृद्ध, लालबाग से एक युवक और दाे अन्य इलाके में काराेना मरीज की पहचान हुई है। इससे पहले गुरुवार काे दस और बुधवार काे 15 मरीज मिले थे।

सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि काेराेना वापस लाैट रहा है। शुक्रवार काे 5200 लाेगाें के काेराेना जांच के सैंपल लिए, जिसमें 12 एंटीजन टेस्ट में संक्रमित निकलीे। 12 आरटीपीसीआर जांच में पाॅजिटिव निकले हैं। मरीजाें की बढ़ती संख्या काे देखते हुए ही सदर अस्पताल के मेन गेट पर काेराेना जांच कैंप लगाया गया है। ताकि जाे अस्पताल नहीं भी आ रहे हैं, वह भी काेराेना जांच करवा सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ppDstn

Post a Comment

0 Comments