Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

गांधी घाट से एमवी गंगा विहार 5 दिसंबर से हाे सकता है शुरू, एक साथ 40 पर्यटक कर सकेंगे जहाज में सैर https://ift.tt/2JhIqIk

गांधी घाट पर्यटकों से फिर गुलजार होगा। राजधानी से गुजरने वाली गंगा नदी में दिसंबर से एमवी गंगा विहार फिर से चालू होने जा रही है। गंगा की लहरों के बीच आम लोग जल्द ही खाने और पार्टी मनाने का लुत्फ उठा सकेंगे। लॉकडाउन के कारण मार्च में इसे बंद कर दिया गया था। पर्यटन निगम के अधिकारी की मानें तो एमवी गंगा विहार नाव पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयारी चल रही है।

पांच दिसंबर तक पर्यटकों को सुविधा मिल सकती है। साेशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य मानकाें का पालन करते हुए पर्यटकाें काे करीब 20 किमी सैर कराई जाएगी। जहाज पर एक साथ 40 पर्यटक बैठ सकते हैं। एक घंटा की सैर के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपया किराया लगेगा। नाव क्षमता के अनुसार सीट फुल होने के बाद ही खुलेगी।

पर्यटकों को गंगा की सैर कराने के लिए जहाज गांधी घाट से खुलकर दानापुर हांडी घाट से लेकर दीदारगंज तक जाएगा। गांधी घाट से खुलने के बाद यह एक तरफ दानापुर के हांडी घाट और दूसरी तरफ दीदारगंज तक का सफर तय करेगा। यह जहाज हर दिन सुबह से शाम सात बजे तक 8-9 ट्रिप लगाएगा। बीच में भी कुछ स्थानों पर स्टेशन बनाने की योजना है। फिलहाल, इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है।

पर्यटन निगम के अधिकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण गंगा आरती बंद कर दी गई थी। लॉकडाउन के दौरान मार्च से लेकर अबतक गंगा आरती शुरू नहीं की गई है। भीड़-भाड़ को देखते हुए गंगा आरती बंद है। हालांकि, गंगा आरती चालू करने के लिए हाई लेवल मंथन चल रहा है। गांधी घाट पर हर शनिवार और रविवार गंगा आरती होती है। लॉकडाउन से पहले गंगा आरती हर शनिवार और रविवार को गंगा के किनारे होती थी, लेकिन अभी बंद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांधी घाट पर शुरू हो सकती है गंगा आरती


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m7ggOL

Post a Comment

0 Comments