अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले 51 वर्षीय विद्यासागर राम पिछले नौ दिनों से लापता हैं। वे नौबतपुर थाना क्षेत्र के काला भगवानपुर गांव के निवासी हैं।
इस सिलसिले में उनके पुत्र पिंटू कुमार ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस से पिता को खोज निकालने की गुहार की है। पिंटू ने बताया कि उसकी दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। छोटी बहन तृप्ति की शादी तय हुई है। 6 दिसंबर को तिलक और 11 दिसंबर को बारात आनेवाली है। सगे संबंधी के यहां शादी का कार्ड बांटने के लिए पिताजी 18 नवंबर को घर से निकले थे।
बिहटा के राजपुर में कार्ड देने के बाद वे नेऊरा स्थित जगदीशपुर गांव में कार्ड दिए। रात में वहीं ठहर गए थे। फोन पर उनसे बात हुई थी। उन्हाेंने बताया कि सुबह घर लौटेंगे। सुबह जब नहीं लौटे तो वहां संपर्क करने पर बताया गया कि वे अपने साले को कार्ड देने पटना चले गए हैं। पटना जानेवाली बस पर उन्हें बैठा दिया था। पिंटू ने बताया कि इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।
पटना संपर्क करने पर जानकारी हुई कि वे वहां पहुंचे ही नहीं। और न लौट कर घर आए। नाते-रिश्तेदाराें के यहां खोजबीन की लेकिन कुछ पता चला। इसके बाद 20 नवंबर को उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। विद्यासागर के लापता होने से घर में कोहराम मचा है। शादी के मंगल गीत की जगह रुदन-क्रंदन मचा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HG9KPP
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box