Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नीतीश बोले- नया बिहार बनाएंगे, किसी में दम नहीं कि हमारे लोगों को देश से बाहर करे https://ift.tt/32ecKu2

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये कौन दुष्प्रचार करता रहता है; फालतू बात करता रहता है? यहां से कौन किसको देश से बाहर करेगा? ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को बाहर करे। सब हिन्दुस्तान के हैं। सब भारत के हैं। कौन, इसको बाहर करेगा साहब? ये सब कैसी बातें करते रहते हैं यूं ही। नीतीश, बुधवार को कोचाधामन (किशनगंज) में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जब से हमें मौका दिया हमने समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का माहौल पैदा किया। सबको एकजुट करने की कोशिश की है। कुछ लोग चाहते हैं समाज में झगड़ा-रगड़ा हमेशा चलता रहे, कोई काम करने की जरूरत नहीं है। और हम ताे काम करते रहते हैं। हमारा यही मकसद है। जब लोग प्रेम-भाईचारा से सद‌्भावना के साथ रहेंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा, लोग आगे बढ़ेंगे, तरक्की करेंगे।
वहीं, अररिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज मिला था तो कितने लोगों को रोजगार मिला, आज जंगलराज के युवराज एक बार फिर लोगों को दिग्भ्रमित कर 10 लाख नौकरी बांटने की बात कर रहे हैं। जबकि सच्चाई है कि उन्हें न विकास का अनुभव है और न ही दिलचस्पी। केवल भेदभाव कर समाज को बांटना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस बार भी आप सेवा का अवसर देंगे तो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 15 साल पहले को याद कीजिए, जब बिहार में अपराध चरम पर था। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे थे। लेकिन हम लोगों ने कानून का राज स्थापित किया। न्याय का शासन स्थापित कर लोगों को आगे बढ़ाया।

युवाओं को राज्य में ही मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिल कर नया बिहार बनाएंगे। कोसी और मिथिला बेहतर होगा, तभी विकास संभव होगा। मेरी सरकार बिहार को विकास की राह पर ले गई। इस कारण आज बिहार का विकास दर 12.8 प्रतिशत हो गया है। मेरा मकसद न्याय के साथ सेवा कर विकास करना है।

आकलन पिछले 15 साल और मेरे नेतृत्व में हुए 15 वर्षों के कार्यों से कर सकते हैं। हर घर में जल, हर घर में शौचालय और हर घर तक बिजली पहुंचाई। बिहार में केंद्र सरकार की मदद से उद्योग नीति बनाई है हम राज्य के लोगों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को महिषी के नवहट्‌टा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TU7PcV

Post a Comment

0 Comments