Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

भागलपुर और बेगूसराय में डूबने से एक बच्चा समेत तीन की मौत https://ift.tt/336O5YJ

भागलपुर से छठ के मौके पर एक दुखद खबर आ रही है। छठ घाट पर अर्घ्य के बाद नहाने के क्रम में एक 14 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। यह दुखद घटना रगड़ा थाना क्षेत्र के कलबलिया घाट पर घटी है। बच्चे की मौत से छठ की खुशी मातम में बदल गई है। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं बेगूसराय में छठ घाट पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों के डूबने से मौत हुई है। घटना मंसूरचक और डंडारी थाना क्षेत्र की है।

छठ में घाटों पर डूब कर मरने की घटनाएं हर साल घटती हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हैं। प्रशासन की ओर से भी घाटों पर बैरिकेडिंग या मिट्‌टी भराव का काम खानापूर्ति के रूप में किया जाता है, जिससे ऐसी घटनाएं होती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भागलपुर में छठ घाट पर डूबने से बच्चे की हुई मौत।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KputIF

Post a Comment

0 Comments