Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शार्ट सर्किट से घरों के उपकरण जले https://ift.tt/3fo65m0

शनिवार को सलेमपुर पश्चिमी पंचायत के मौलानगर वार्ड संख्या 03 में अचानक बिजली तार में शार्ट सर्किट से एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली के उपकरण राख हो गए। मौलानगर निवासी प्रेमचंद गुप्ता, चलितर तांती, संतोष तांती, सतीश तांती, दिनेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के टीवी, फ्रीज, मिक्चर, बल्व एवं तार जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार करीब 12 बजे बिजली चले जाने के बाद बिजली आते ही शार्ट सर्किट हो गया। करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधिक रहा।

कई लोगों ने प्राइवेट मिस्त्री को बुलाकर लाइन चालू कराया। लाइन चालू होते ही उन लोगो के घरों के भी बिजली से चलने वाली वस्तु जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने संबंधित बिजली विभाग के एसडीओ ब्रजेश कुमार को जानकारी दी। एसडीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि कर्मियों को स्थल पर भेजा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pSjI1Z

Post a Comment

0 Comments