Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

घर से टहलने निकली नाबालिग की गला दबाकर हत्या, ईंट भट्‌ठे में फेंका शव https://ift.tt/3kWW3tg

रात में घर से टहलने निकली नाबालिग लड़की की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एनएच-80 किनारे संचालित ईंट भट्‌ठे में फेंक दिया। रविवार सुबह दियारा जा रहे किसानों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना कहलगांव के घोघा थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी टोला में शनिवार रात की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। लोगों ने लड़की की पहचान ब्रह्मचारी टोला निवासी स्व. मनोज मंडल की बेटी बबीता कुमारी (12) के रूप में की।

थोड़ी देर बाद लड़की की मां सहित परिजन भी मौके पर पहुंचे। मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद बेटी टहलने के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। सुबह शव मिलने की सूचना मिली। मां ने कहा कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। बेटी की हत्या क्यों की गई, यह समझ से परे है।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। लोगों के दुष्कर्म की आशंका जताने पर एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

चेहरे पर थे जख्म के कई निशान, गले में कसा था दुपट्‌टा
शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने लड़की को बेरहमी से मारा था। उसके चेहरे पर भी जख्म के कई निशान थे। गले में दुपट्टा कसा हुआ था। पास में ही उसकी चप्पल पड़ी थी। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए थे जिससे चेहरा विकृत हो गया था।

लोगों ने कपड़े से उसकी पहचान की। इधर, घटना के बाद से टोला के लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि एक गरीब लड़की की हत्या के पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है। मृतका के पिता की बीमारी से 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है। मां मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IYvPto

Post a Comment

0 Comments