Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ ने निकाला आक्रोश मार्च https://ift.tt/2VOwWyE

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में रविवार को जिला जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकला आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सरैयागंज टावर पहुंचा, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान जदयू नेता नरेन्द्र पटेल ने कहा कि जब तक तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री से माफी नहीं मांगते हैं, तब तक उनके खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। मौके पर शिशिर कुमार नीरज, संतोष भाष्कर, पूनम वर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद संजय पासवान, प्रो. संगीता, सविता शाही, मिथिलेश देवी पटेल, अबरार आलम, रमेश विप्लवी, सुमनकांत झा, बसंत राम, राजेंद्र पटेल, शशिभूषण कुमार, अजय पटेल, राजीव केजरीवाल, अर्जुन मंडल, महेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो. वीणा देवी, वंदना मिश्रा, राजू अंसारी, अरविंद पाण्डेय, अवधेश प्रसाद सिंह, वीरेन्द्र कुमार सिंह, सरिता कुमारी, मीना झा व अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JDU Teachers' Cell launched an outrageous march in protest against indefinite remarks on Chief Minister


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39OujFi

Post a Comment

0 Comments