Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

पैक्स अध्यक्षों के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर बीसीओ ने की बैठक https://ift.tt/3psQu8C

प्रखंड के सभागार में रविवार को बीसीओ पवन कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्षों की बैठक की। यहां भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री ईश्वर चंद्र सिंह व राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व मे प्रखंड क्षेत्र का किसानों का एक शिष्ट मंडल धान अधिप्राप्ति की समस्याओं को लेकर बीसीओ पवन कुमा सिंह से मिला। पवन कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओ को लेकर कई गाइड लाइन तय की गई। इसमें 17 प्रतिशत नमी के साथ पैक्स गोदाम पर किसानों को धान ले जा कर बेचना है।

1868 रुपया प्रति क्विंटल मूल्य पर खरीदा जायेगा। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर, आईटी सेल प्रभारी नवीन कुमार, ओमनारायण सिंह,सुरेन्द्र सिंह, राजीव शुक्ला, सन्तोष सिंह, प्रेम गुप्ता, अमरेंद्र कुमार मुन्ना, राजेन्द्र शुक्ला मालिक उपाध्याय थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Q0LWE

Post a Comment

0 Comments