डुमरिया के बांकीशोल पंचायत के ऊपर बांकीशोल गांव के रामराय मुर्मू, दुलारी मुर्मू व पानो मार्डी ने डुमरिया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इन तीन परिवाराें का कहना है- वे सभी सरना धर्म को मानने वाले हैं। लेकिन ग्राम प्रधान सहित कुछ ग्रामीणों ने उनपर ईसाई धर्म अपनाने का आरोप लगाते हुए गांव से बहिष्कृत कर दिया है।
ग्राम प्रधान द्वारा बैठक कर फरमान जारी किया गया है- तीनों परिवार अलग-अलग एक बकरा, एक खस्सी, 50 किलो चावल और 5 मुर्गा देंगे, तभी उन्हें समाज में शामिल किया जाएगा। थाने को सौपें आवेदन में रामराय मुर्मू ने बताया- ग्राम प्रधान व कुछ ग्रामीणों द्वारा 2018 में भी गांव से बहिष्कृत किया गया था। उस समय 12 हजार रुपए देने पर समाज में शामिल किया गया। बार बार उन्हें इस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या कर लंेगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eNrXoY
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box