
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि नवंबर तक मुफ्त अनाज के वितरण की घोषणा ने पीएम नरेन्द्र मोदी का किसी गरीब को भूखा न सोने देने का संकल्प स्पष्ट दिख गया है। उनकी इस घोषणा ने बिहार की जनता का दिल जीत लिया है। गरीबों के लिए यह दशहरा, दीपावली और छठ पर्व का उपहार से कम नहीं है। पीएम की घोषणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
डॉ. जायसवाल बुधवार को प्रदेश दफ्तर में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह के लॉकडाउन में केन्द्र ने बिहार को खाद्यान्न और नकद के रूप में 11749 करोड़ रूपये की मदद की है। इसमें खाद्यान्न के लिए 6024.45 करोड़ दिया गया। बिहार के 8.71 करोड़ गरीबों को 3 माह तक प्रतिमाह 5-5 किलो जबकि 1.68 करोड़ परिवारों को प्रति महीने 1-1 किलो अरहर दाल मुफ्त में दिया गया। प्रति किलो 28 रूपए बाजार मूल्य की दर से चावल के लिए 5057.30 करोड़ जबकि 120 रूपए प्रति किलो बाजार कीमत के अनुसार दाल के लिए 610 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों व गैर राशन कार्डधारी 66.40 लाख लोगों को मई और जून में प्रतिमाह 5-5 किलो चावल और 2 किलो चना के रुप में 337.15 करोड़ दिये गये। इसके साथ ही 1.33 करोड़ राशन कार्डधारियों के खाते में एक-एक हजार रूपया अर्थात 1.35 करोड़ भेजा गया। यही नही राज्य की 84.04 लाख गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेन्डर के लिए उनके खाते में 630 करोड़ रूपया भेजा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BXuiQu
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box