Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहर में मिल रहे सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव, कम्युनिटी संक्रमण का खतरा https://ift.tt/3jHCXbn

पिछले एक सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। वृद्धि का दर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। विगत एक सप्ताह में ही 426 नए मरीज मिले हैं। जिले में सर्वाधिक मरीज जिला मुख्यालय से मिल रहे हैं।
जबकि पॉजेटिव मिले काफी लोगों का ट्रेस स्वास्थ्य विभाग नहीं खोज पाई। इसके अलावे अब मिलने वाले अधिकांश मरीज की हिस्ट्री नहीं मिल रही है। जिससे अब जिला कम्यूनिटी संक्रमण की ओर बढ़ चला है। 15 जुलाई तक 114 दिनों में जिले में मरीजों की कुल संख्या 521 थी। वहीं 26 जुलाई को यह आंकड़ा 947 तक पहुंच गया है। नए मिले मरीजों में दो तिहाई सिर्फ मोतिहारी शहर के हैं।

मोतिहारी शहर व सेंट्रल जेल कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। शहर में तेजी से कोरोना वायरस अपना पांव पसार रहा है। क्योंकि यहां पढ़े लिखे लोग भी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिले के 77 प्रतिशत अर्थात 675 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 232 है। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि मात्र 26 लक्षण वाले मरीजों को ही डायट स्थित आरोग्य सदन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

ये है चिंतनीय... आठ दिनों में 396 पॉजिटिव केस आए
लापरवाही और कोरोना दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। यह समाज के लिए चिंतनीय है। लॉकडाउन सिर्फ कागजों पर है। पूरी तरह से बाजार अनलॉक है। दो गज की दूरी का अधिकांश लोग पालन नहीं कर रहे हैं। पढ़े लिखे लोग भी बिना मास्क में घूमते नजर आ रहे हैं। लिहाजा कोरोना अपने नापाक मंसूबों में आगे बढ़ रहा है। आठ दिनों में 396 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अगर आंकड़े इसी तरह से बढ़ें तो कुछ सप्ताह में ही मरीजों का आंकड़ा दो हजार पार कर जाएगा। और वह कहां तक जाएगा, इसका अंदाजा फिलहाल मुश्किल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WV3V5l

Post a Comment

0 Comments