Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बक्सर से भागलपुर तक गंगा के जलस्तर में उफान, बढ़ रही गंगा, गांधी घाट पर खतरे के निशान से 0.64 मीटर नीचे https://ift.tt/3gv2GBJ

प्रदेश के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड का भठंडी गांव भी चाराें तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया है। लोगों के पास आवागमन का साधन नहीं है। नाव नहीं मिलने पर मंगलवार काे दूल्हा और बाराती पैदल ही बाढ़ का पानी पार कर शादी के लिए निकल पड़े।

48 घंटे में दीघाघाट पर 37 सेमी और गांधीघाट पर 25 सेमी बढ़ा जलस्तर
पटना में गंगा का जलस्तर 48 घंटे में दीघाघाट पर 37 सेमी और गांधीघाट पर 25 सेमी बढ़ा। मंगलवार शाम 6 बजे दीघाघाट पर जलस्तर 49.08 मी. और गांधीघाट पर 47.96 मी. मापा गया। गांधीघाट पर खतरा का निशान 48.60 मी. व दीघाघाट पर 50.45 मी. है।

9 नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर, पर कई का जलस्तर ठहरा
सूबे की नदियों की रफ्तार पर ब्रेक के बावजूद अभी भी 9 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। हलांकि गंगा का जलस्तर पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है। ऐसे कुछ स्थानों पर अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है, लेकिन उसकी गति धीमी हो चली है।

1098 पंचायतों में 59.70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, अबतक 9 की मौत
राज्य में 1098 पंचायतों में 59.70 लाख लोग बाढ़ पीड़ित हैं। बाढ़ प्रभावितों के बीच तेजी से राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मंगलवार को यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव एम.रामचंद्रु डू ने दी। सहरसा व मधेपुरा दो नए जिले चपेट में आ गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाढ़ में बारात


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PrmeLm

Post a Comment

0 Comments