Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रतिवाद मार्च किया https://ift.tt/31CRD4q

देवराम अमैठी पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति ग्यासुद्दीन को बीती रात बहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के विरुद्ध में शनिवार को हिंद जनस्वराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार झा बब्लू के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला तथा एसडीओ प्रदीप झा को एक मांग पत्र सौंपा। बेनीपुर स्थित अम्बेदकर धर्मशाला प्रांगण में प्रेस को संबोधित करते हुए उक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जिप सदस्य रामकुमार झा बब्लू ने बताया कि देवराम अमैठी पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलवाने की मांग को लेकर 27अगस्त को अंचल कार्यालय में सत्याग्रह आंदोलन किया गया था।

जिसमें पूर्व मुखिया पर सुनियोजित ढंग से बहेड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको लेकर बेनीपुर धर्मशाला चौक से अनुमंडल कार्यालय तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। जिसके बाद एक मांग पत्र एसडीओ को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया ग्यासुद्दीन को नाजायज ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे शीघ्र रिहा किया जाए एवं जनभावना की अवहेलना ना किया जाय।

बल्लू ने कहा कि बेनीपुर प्रखंड एवं नगर क्षेत्र को पूर्णतः बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से राहत प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि 48 घंटा के अंदर मांगे पूरा नहीं होने पर पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिवाद मार्च, आमरण सत्याग्रह प्रारंभ करेंगे इस दौड़ान उक्त पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्यानंद चौधरी, सचिव गणेश ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष जय कृष्ण, प्रखंड प्रवक्ता उकेश कुमार रूद्राक्ष, पार्टी के नगर अध्यक्ष किरण कुमार, कृष्ण मोहन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YLIoNo

Post a Comment

0 Comments