Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मानपुर में पत्नी के सामने छह गोली मार पति की हत्या, शव जलाने का भी प्रयास https://ift.tt/34iBZND

मानपुर थाना अंतर्गत धनुकी डीह गांव में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने पत्नी के सामने गोलियों से छलनी कर चालक पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके पर शव को जलाने का प्रयास कर रहे थे। महिला का शोर सुन ग्रामीण दौड़े, तो बदमाश फरार हो गए। अपराधियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है। वारदात के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मौके पर आई पुलिस पर तीन घंटे बाद पहुंचने का आरोप लगाते हुए गुस्सायी भीड़ रोड़ेबाजी करने लगी। जिससे पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। आक्रोशित मौके पर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार मृतक स्व. सीताराम प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र रघुवीर प्रसाद उर्फ लोहा सिंह बोलेरो चालक थे। पोखरा विवाद में हत्या को अंजाम देने की चर्चा है। पुलिस ने मौके से 7 खोखा बरामद किया। बदमाशों ने चालक के सिर में 4 और बांह में दो गोलियां मारी थी। घंटों हंगामा के बाद त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे, पुलिस शव को कब्जे में कर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। हत्याकांड के बाद गांव के दो गुटों में खासा तनाव बताया जा रहा है।

हत्या के कारणों पर सस्पेंस बरकरार है। ग्रामीण पोखरा विवाद में हत्या की चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चालक अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ सुबह करीब 8 बजे मवेशी लेकर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दंपती कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने चालक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में 6 गोलियों लगने से चालक की मौके पर जान चली गई।

जान की भीख मांग रही थी महिला

चश्मदीद महिला ने बताया कि बदमाशों ने घेरने के बाद, हथियार निकाल लिया। हथियार देख महिला भांप गई कि उनकी मंशा पति के हत्या की है। इसके बाद पत्नी, बदमाशों से पति के जान का भीख मांगते हुए आरजू मिन्नत करने लगी। जिसका असर बदमाशों पर नहीं हुआ। हत्यारों ने महिला के सामने पति को मौत के घाट उतार दिया।

शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तब भागे बदमाश| चश्मदीद महिला ने बताया कि हत्या के बाद बदमाश उनके पति की लाश को मौके पर जलाने लगे। जिसका महिला ने पुरजोर विरोध किया। महिला का शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो बदमाश शव छोड़कर फरार हो गए।

पोखर विवाद में वारदात की चर्चा

ग्रामीणों ने बताया कि चालक का गांव के कुछ बदमाशों से पोखर में मछली पकड़ने का विवाद चल रहा था। कुछ माह पहले दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने सुलह करा दिया गया। अंदेशा है कि पोखर विवाद की खुन्नस में बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस घटना का कारण पोखरा विवाद को नहीं मान रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि पोखरा का विवाद कोर्ट में लंबित है। कुछ माह से पोखरे में मछली पालन भी नहीं हो रहा है। अंदेशा है कि दूसरे विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस की लापरवाही से गिरी लाश| मृतक की पत्नी ने बताया कि दो माह पहले भी बदमाशों ने उनके पति की पिटाई की थी। जिसका आवेदन थाना में देने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई होती तो शायद पति की जान नहीं जाती।

पुलिस कर रही छापेमारी| थानाध्यक्ष एस.के.जायसवाल ने बताया कि पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई है। घटना पोखरा विवाद में नहीं, बल्कि अन्य विवाद में किए जाने का अंदेशा है। पोखरा का मामला कोर्ट में लंबित है। कुछ माह से पोखरे में मछली पालन भी नहीं हो रहा था। जांच में कारणों का खुलासा होगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। देर से पहुंचने का आरोप गलत है। पूछताछ के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

देर से पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी, जीप क्षतिग्रस्त

हत्या के बाद आक्रोशितों ने पुलिस पर तीन घंटा देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस को गुस्सायी भीड़ का कोपभाजन भी बनना पड़ा। आक्रोशितों ने रोड़ेबाजी कर पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। जिसकी सूचना पुलिस को 8:10 में दी गई। तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर आई। करीब 6 घंटा हंगामा के बाद आक्रोशित, त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धनुकी डीह गांव में हत्या के बाद मृतक के बिलखते मृतक के परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q7s990

Post a Comment

0 Comments