भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को पूरे विधि-विधान से भक्तों ने पुजारी बाबा के सानिध्य में माता काली की पूजा अर्चना की। इस कड़ी में प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित माता काली मंदिर में मां काली का वार्षिक पूजन परंपरागत तरीके से किया गया। मां काली के पूजन में पुरानी परंपरा के अनुसार मां काली को चुनरी, प्रसाद,फल- फूल चढ़ाया और शुद्ध घी का हवन करते हुए मां काली के पुजारी राजू साह ने पूजन किया। हवन- पूजन के बाद पुजारी जी ने भगवानपुर गांव के चारों दिशा में स्थित सभी डीडी डिहवार को भी पूजन करने के लिए पहुंचे।

गांव के पूजन के बाद पुनः पुजारी मां काली के स्थल पर पहुंचे। जहां बकरे की बलि भी चढ़ाई गई। साथ ही भगवानपुर प्रखंड के सभी गांवों में सुख-शांति बनाए रखने व देश में कोरोना वायरस को भगाने के लिए मां काली से प्रार्थना भी की गई। हवन-पूजन राम नगीना पांडेय मनोहर दुबे श्यामा दुबे,गणेश पांडेय आदि ब्राह्मणों ने किया। माता के पूजन में धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक सिंह, आलोक सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह के अलावे गांव के श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xoeiz3