Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

रालोसपा की ओर से 5 से 11 सितंबर तक होगा शिक्षा सुधार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन https://ift.tt/2GdyXQw

प्रखंड के रालोसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पशुपति सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। वहीं जन समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार में शिक्षा काफी पिछड़ा हुआ है। इसमें सुधार होनी चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि आगामी 5 सितंबर से 11 सितंबर तक शिक्षा सुधार सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय से की जायेगी।

पांच दिनों तक सभी प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसका समापन 11 सितंबर को पटना में होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी के संदेशों को हर घर में पहुंचाएं। क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में वोट डालने का सबसे बड़ा उद्देश्य शिक्षा में सुधार होना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Education reform week program to be organized by RLSP from 5 to 11 September


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31OIciv

Post a Comment

0 Comments