![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/28/orig_1_1601241653.jpg)
जलजमाव की समस्या को लेकर रविवार को बालूघाट राज नारायण सिंह कॉलेज के निकट सड़क जाम कर लाेगाें ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों की शिकायत है कि लंबे समय से जलजमाव के बावजूद नगर निगम के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
बार-बार निगम अधिकारियों से पानी की निकासी के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। मोहल्ले से निकलना दूभर हो गया है। मोहल्ले में अब बीमारी फैलने का खतरा हाे गया है। चूना व ब्लीचिंग का भी छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i6E9De
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box