Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मुजफ्फरपुर में बाढ़ से हुई क्षति का केंद्रीय टीम ने लिया जायजा https://ift.tt/31TTLFe

मुजफ्फरपुर, दरभंगा और गाेपालगंज जिले में बाढ़ और बारिश के कारण हुई क्षति का गुरुवार को केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम ने जायजा लिया। मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ के कारण जिले के कृषि क्षेत्र में लगाए गए कुल फसल का 67.75 प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हाेने की जानकारी दी। जिले में एक लाख 8 हजार हेक्टेयर में 146.47 करोड़ रुपए की फसल क्षति होने की जानकारी दी गई है।

हालांकि, केंद्रीय टीम ने स्थिति का आकलन करने के लिए प्रभावित चार प्रखंडों में सर्वेक्षण किया। डीएम ने बताया कि जिले के 15 प्रखंड के कुल 287 पंचायत और 3156 गांवों की कुल 2266565 जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है। गृह क्षति का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। बाढ़ में डूबने से 6 लोगों के साथ 15 पशु की मौत हुई है। कुल प्रभावित कृषि क्षेत्रफल 108532.88 हेक्टेयर है। बाढ़ के कारण कुल 655 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lQa91d

Post a Comment

0 Comments