Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

रोटी बैंक के संयोजक के निधन पर शोक जताया https://ift.tt/3bvuh3W

अनुमंडलीय जन चेतना मंच, बलान नदी बचाओ अभियान समिति व रोटी बैंक के संस्थापक सोहन प्रसाद के आकस्मिक निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को नगर मंडल भाजपा की ओर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया। इधर इनके निधन पर शहर के स्वर्ण व्यवसायियों ने दोपहर एक बजे तक अपनी-अपनी दुकान को बंद रखते हुए शोक व्यक्त किया।

मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सह नपं के मुख्य पार्षद राजेश पासवान, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद साह, गौरीशंकर, राम कुमार लाल, श्याम कुमार लाल, सुजीत कुमार, अजय राजर्षि, राम दुलार चौरसिया, अनिल कुमार लाल, जनार्दन पोद्दार, श्रवण पोद्दार, मुकेश कुमार पोद्दार, ललन चौधरी, ओपी बिट्टू, सुनील ठाकुर, अजय पांडे, प्रदीप साह, अभिषेक कुमार पिंटू आदि ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को लेकर संपूर्ण क्षेत्र के लिए सामाजिक क्षति बताया है।

उनके निधन पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, विजयवंत कुमार चौधरी, सुरेश चौधरी, स्वीटी प्रिया, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार, राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो. जाबिर हुसैन, विनोद कुमार समीर, नीलम देवी, प्रो. पीके झा प्रेम, विनय झा आदि ने शोक जताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3brPYSJ

Post a Comment

0 Comments