Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन खत्म, कुल 1062 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन; मोतिहारी में पर्चा भर लौट रहा प्रत्याशी गिरफ्तार, शराब तस्करी में था फरार https://ift.tt/37f4CfS

बिहार चुनाव के दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए नामांकन की समय सीमा शुक्रवार को पूरी हो गई। निर्वाचन विभाग के अनुसार विभिन्न जिलों से जो आंकड़े उपलब्ध हुए हैं उसके अनुसार अबतक 1062 अभ्यर्थियों के नामांकन की सूचना है। स्क्रूटनी शनिवार को होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए भी नामांकन जारी है। अबतक 63 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की सूचना है।

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अबतक एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा है। मोतिहारी में नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने आए राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी सुभाष साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह शराब तस्करी के मामले का वारंटी है। पुलिस ने उसे केसरिया के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर से पकड़ा।

वह नामांकन कर बाहर निकला था। सुभाष पर 2017 में डुमरियाघाट थाना में शराब तस्करी मामले में केस हुआ था। उसी मामले में वह फरार था। गोपालगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह, महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी तथा निर्दलीय जदयू के पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने नामांकन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुजफ्फरपुर में नामांकन के आखिरी दिन होने के चलते इस तरह दौड़ते-भागते पर्चा भरने पहुंचे उम्मीदवार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k7UR6K

Post a Comment

0 Comments