Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

वीआईपी ने अपनी 11 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए, 5 अति पिछड़ों को टिकट; 4 सामान्य, 2 पिछड़ा और 1 दलित प्रत्याशी https://ift.tt/2SV9fnb

पटना | विकासशील इंसान पार्टी ने अपनी 11 सीटों पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि एक एमएलसी की सीट भी मिलेगी। टिकट बंटवारे में सभी समाज को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। पार्टी ने 5-अति पिछड़ा, 4-सामान्य, 2-पिछड़ा व 1 दलित को टिकट दिया है। एक भी सीट परिवार के किसी व्यक्ति को नहीं दी है।

एमएलसी का पद अपने लिए रखा था, जिसे अब अति पिछड़ा समाज में नोनिया जाति को दिया जाएगा। मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन ने पीठ में खंजर घोंपा। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व सीएम नीतीश कुमार ने मरहम लगाया।

उधर, वीआईपी के 11 में से 8 उम्मीदवाराें का बैकग्राउंड भाजपा का है। इनमें ब्रह्मपुर, मधुबनी, अलीनगर, साहेबगंज, बनियापुर, गौड़ाबाैराम, सुगौली व बलरामपुर के उम्मीदवार हैं। मुकेश सहनी ने गौड़ाबौराम से राजपूत उम्मीदवार को उतारा है। पिछले विस चुनाव में इस सीट पर वीआईपी से बिनोद बंपर प्रत्याशी थे। इस चुनाव में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The VIPs decided their candidates on 11 seats, tickets to 5 backward; 4 General, 2 Backward and 1 Dalit candidates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H6vdB7

Post a Comment

0 Comments