Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

स्नातक पार्ट वन सत्र 2020-23 का नामांकन अंतिम चरण में, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा हुई आठवीं मेरिट लिस्ट जारी https://ift.tt/2H83C2A

स्नातक भाग वन सत्र 2020- 23 में नामांकन के लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा जहां आठवीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसके तहत नामांकन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 अक्टूबर तक कर दी गई है।

वहीं विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो डॉ के के सिंह द्वारा पिछले दिनों अधिसूचना जारी कर बताया गया है कि वैसे छात्र जिनका अभी तक अपना स्नातक वन में नामांकन नहीं हुआ है या वैसे छात्र जिनका नाम किसी मेरी लिस्ट में आया था, परंतु किसी कारण बस उन्होंने अभी तक नामांकन नहीं करा पाये हैं।

वैसे सभी छात्र ऑन स्पाॅट, ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय के नामांकन पोर्टल पर जाकर केवल एक ऑनर्स विषय में अप्लाई कर के एवं उनके साथ कम से कम 6 महाविद्यालयों का विकल्प चयन कर ऑनस्पॉट ऑन लाइन नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

यह ध्यान रहे कि वैसे ही एक विषय का चयन करेंगे जिसमें उनके नामांकन होने की प्रबल संभावना हो। साथ ही साथ छात्रों की सलाह दी गई है कि महाविद्यालय का चयन करते समय महाविद्यालय में उपलब्ध विषय वार सीटों की संख्या को भलीभांति जांच कर लें।

19 अक्टूबर काे जारी हाेगा मेरिट लिस्ट : नवीं मेरिट लिस्ट का प्रकाशन नई मेरिट के आधार पर संभवत: 19 अक्टूबर को जारी होगा और सारे छात्रों का आवेदन नया अथवा फ्रेश माना जाएगा। इसके बाद विश्वविद्यालय किसी प्रकार का कोई मेरिट लिस्ट नहीं निकालेगा।

एक प्रकार से अंतिम मेरिट लिस्ट होगा। इसलिए छात्र विषय एवं महाविद्यालय का ऑप्शन चयन करने में पूरी तरह से सावधानी बरतें। ऑप्शन चेंज करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2020 से प्रारंभ होकर 18 अक्टूबर 2020 तक चलेगी।

आठवीं मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी अपना नामांकन ऑनलाइन पेमेंट कर 18 अक्टूबर तक ले सकते हैं। नामांकन के बाद महाविद्यालय की जिम्मेदारी है की वह प्रतिदिन नामांकन अपडेट करते रहें।

1 लाख तीस हजार विद्यार्थियों ने लिया था नामांकन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी वेबसाइट के ऊपर दिए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा अंतर्गत अद्भुत एवं संबद्ध महाविद्यालयों को मिलाकर लगभग 62 हजार विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है जबकि कुल सीटें प्रतिष्ठा और पास कोर्स में मिलाकर 71 हजार के करीब है। जबकि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर इस पत्र में नामांकन के लिए लगभग 1 लाख 30000 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FGInUU

Post a Comment

0 Comments