दूसरे चरण के चुनाव में रालोसपा ने 37 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को रालोसपा अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव ने उम्मीदवारों की सूची जारी की।
पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण के उम्मीदवारों में कोईरी को अधिक टिकट दिया गया है। 37 में 18 उम्मीदवार कोईरी हैं। 3 राजपूत, 3 यादव, 3 पासवान, 2 कुर्मी, 1 भूमिहार, 4 मुस्लिम प्रत्याशी बनाए गए हैं। ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट (जीडीएसएफ) में रालोसपा 104 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। बसपा के प्रत्याशी 80 सीटों पर हैं।
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 24, देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल 25, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 5 और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बिहार के लिए अपना चुनाव अभियान तय कर लिया है। जीडीएसएफ की प्रमुख घटक बसपा ने प्रचार अभियान की रणनीति बनाई है। 23 अक्टूबर को मायावती दो जनसभाओं को संबोधित कर सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lYTPL7

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box