Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अपराधियाें ने स्कूल से लाैट रहे एचएम को मारी 4 गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर https://ift.tt/3jLtbVf

पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा पथ के समीप रविवार की शाम सशस्त्र अपराधियों ने एक प्रधानाध्यापक पर ताबड़ताेड़ फायरिंग कर दी। गाेली से जख्मी प्रधानाध्यापक काे छटपटाते हुए देख अपराधी भाग निकले। स्थानीय लाेगाें की मदद से गंभीर रूप से जख्मी प्रधानाध्यापक काे इलाज के लिए सीतामढ़ी स्थित एक निजी नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया गया।

जख्मी की पहचान खैरवा मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक रघुनाथ प्रसाद यादव के रूप में किया गया है। एचएम काे चार गोली लगी है। एक गाेली दाहिने हाथ में दूसरा बाएं सीना पर, तीसरा बाएं कंधा में एवं चाैथा गाेली मुंह में लगी है। जख्मी की हालत चिंताजनक बताया जा रहा है। बताया कि एचएम मेजरगंज थाना क्षेत्र के मालिनिया वार्ड 13 निवासी है।

जो नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला में रहते हैं। बताया गया है कि स्कूल से लौटने के क्रम में बाजपट्टी प्रखंड के निमाही गांव निवासी शिवरतन राय के पुत्र मनीष कुमार ने गोली मारकर जख़्मी किया हैं। बताया है घटना का कारण एक वर्ष पूर्व से चली आ रही आपसी रंजिश है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Criminals shot 4 bullets to HM while they were in school, treatment underway in hospital, condition critical


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30VHQ8W

Post a Comment

0 Comments