Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

यातायात नियमों का करें पालन, 50 हजार रुपए से ज्यादा पैसे लेकर चल रहे हैं तो इसका विवरण भी जरूर रखें : एसपी https://ift.tt/30Jci60

घरों से जरूरी कार्य के लिए निकलें तो यातायात नियमों का पालन जरूर करें। जिससे बाहर किसी प्रकार का परेशानी का सामना नही करने पड़े। वैसे ही 50 हजार से ज्यादा रुपए लेकर चलने पर उक्त रुपए विवरण जरूर रखें। विवरण संतोषजनक होनी चाहिए। विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसके कारण चुनाव आयोग के द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू है।

हाल में जैसे अखबारों के माध्यम से जानकारी मिल रही होगी अबतक लाखों को रुपए को जब्त की है। इसीलिए कोशिश करें कैश लेस काम करें। उक्त बातें एसपी कुमार आशीष ने कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किशनगंज पुलिस लोगों से चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है।

सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस लोगों से एहतियातन बिना वैध कागजात के वाहन न चलाने, हेलमेट लगा कर ही बाइक चलाने, ट्रिपल लोडिंग से बचने सहित अन्य बिंदुओं का पालन करने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि बेवजह किसी को भी परेशान करने की मंशा किसी भी पुलिस कर्मी की नहीं है।

अब तक 24 लाख 19 हजार 9 सौ रुपए हुए जब्त

एसपी ने जिलेवासियों अपील करते हुए कहा है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव के दौरान 50 हजार से ज्यादा की राशि लेकर आवागमन न करें। पुलिस के द्वारा अबतक 24 लाख 19 हजार 9 सौ रुपए जब्त की गई है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव में रुपये खपाये जाने की आशंका के मद्देनजर इस प्रकार की कार्रवाई की जाती है। इसके लिए पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है।

बिना कागजात के वाहन लेकर सड़क पर न निकलें, न वाहन पर राजनितीक झंडा लगाए

बिना वैध कागजात के किसी भी प्रकार के वाहन लेकर सड़क पर न निकलें। किसी भी वाहन पर राजनीतिक झंडा व पोस्टर ना लगायें न रखें।वाहन से चलते समय अधिक नगदी लेकर ना चलें, बाइक पर ट्रिपल लोडिंग न बैठें, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। चुनाव को लेकर विभिन्न प्वाइंट पर पुलिस के साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ के द्वारा वाहन जांच चल रहा है।

वैध कागजात के साथ चलेंगे तो किसी को कोई परेशानी नही करेगा। किसी भी स्थान पर भीड़ न लगाएं, घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल हर हाल में करें। जरूरी कार्य हो तो ही घरों से निकलें। यह लोकतंत्र का पर्व है इसमें सारे नियमों के पालन करते हुए हिस्सेदारी लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lpikAC

Post a Comment

0 Comments