Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

80 शराब की भठ्ठियों को गया किया नष्ट https://ift.tt/3lsnKer

कजरा थाना क्षेत्र के श्रीकिशुन कोड़ासी में अवैध देसी शराब के विरुद्ध अभियान में भारी मात्रा में जावा महुआ और 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस ने करीब 50 घरों और आसपास के इलाकों की जांच में करीब 25 घर में भट्टी एवं जावा महुआ मिला। पुलिस ने 80 शराब की भटि्ठयों को ध्वस्त करने के साथ ही 10 हजार किलो जावा महुआ नष्ट किया। 100 लीटर महुआ चुलाई शराब भी बरामद किया।

एएसपी अभियान ने बताया कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। फरार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई होगी। इस अभियान में उत्पाद पुलिस की टीम के साथ ही एसएसबी की कंपनियां शामिल थी। इसके अलावा एसएसबी की कम्पनियों के सहयोग से चानन थाना के गोपालपुर और अमहरा ओपी के गंगटा से भारी मात्रा में देसी अवैध शराब बनाने के सामानों को नष्ट किया गया। अवैध हथियार की बरामदगी के लिए भी अभियान चलाया गया।

जंगली क्षेत्र में पुलिस ने शराब भट्ठी किया ध्वस्त
बुधवार को चानन थाना के एएसआई अम्बिका शर्मा, राकेश कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एसएसबी के साथ फ्लैग मार्च किया। कुंदर पंचायत के गोपालपुर, गजियागढ़ी नदी किनारे, हनुमान गढ़ी जंगली क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब भट्टी को नष्ट किया। पुलिस की आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी भाग गए। पुलिस ने महुआ व एक हजार लीटर से ज्यादा तैयार अवैध शराब बरामद किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस द्वारा नष्ट किया हुआ देसी शराब एवं जावा महुआ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jGWo3J

Post a Comment

0 Comments