दुर्गा पूजा व चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस पिकेट, गड़हनी पर मंगलवार को शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें स्थानीय बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और ताजिया कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान चरपोखरी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश व गड़हनी थानाध्यक्ष संतोष रजक ने कोविड-19 का हवाला दिया। कहा कि चुनाव और कोविड-19 को लेकर इस बार एक भी पंडाल नही बनेंगे। चेहल्लुम पर ताजिया जुलूस नहीं निकलेगी। सरकारी गाइड लाईन को हर हाल में पालन करना होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। दीपक ओझा, भगवान प्रसाद, लालबाबू, अली ईमाम, असलम अंसारी, रफी रिजवी, प्रमोद कुमार सहित कई अन्य थे।
त्योहारों पर कोरोना से जुड़े निर्देश मानने की ली शपथ
सहार. आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा और चेहल्लुम को देखते हुए सहार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता और संचालन थानाध्यक्ष मनिंद्र कुमार ने किया। बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को कोरोना के कारण सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से कोरोना के कारण जुलूस नहीं निकालने की बात कही। वहीं मूर्ति स्थापना और पूजा पाठ का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जाएगी। बैठक में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूजा समितियों और मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति जताई। बैठक में वकील साह, पंकज कुमार, मुख्तार अहमद, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष गुड्डू प्रसाद, सरपंच दरगाही राम, बैजनाथ प्रसाद, मोहम्मद हसनैन, इसराज अहमद सहित अन्य लोग शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30Elg4B

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box