Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

एनडीए की सभी छह सीटों के लिए उम्मीदवार का ऐलान https://ift.tt/3lNV2ol

जिले के सभी छह विधानसभा सीट के लिए एनडीए घटक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जदयू की तरफ से अररिया से शगुफ्ता अजीम और रानीगंज से अचमित ऋषिदेव को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने बुधवार को चार सीटों के लिए औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है। घोषणा के अनुसार सिकटी से विजय मंडल, जोकीहाट से रंजीत यादव, नरपतगंज विधानसभा से जयप्रकाश यादव, फारबिसगंज से विद्यासागर केसरी को मैदान में उतारेगी।

वहीं राजद की तरफ से अबतक जोकीहाट से पूर्व सांसद सरफराज आलम, सिकटी से डॉ. शत्रुघ्न मंडल और नरपतगंज से निवर्तमान विधायक अनिल यादव को उतारा है। वहीं रानीगंज से अविनाश मंगलम को राजद ने उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जाता है कि अररिया व फारबिसगंज सीट कांग्रेस के खाते में गयी है। इस वजह से अररिया व फारबिसगंज सीट से महा गठबंधन उम्मीदवार की घोषणा नहीं हो पा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lTbsMp

Post a Comment

0 Comments