कोरोना वायरस से बचाव को अगले साल की शुरुआत में वैक्सीन आने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार ने वैक्सीन के भंडारण (स्टोरेज) और वितरण (डिस्ट्रीब्यूशन) से जुड़ीं तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए पीएचसी स्तर पर भंडारण के लिए शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) की व्यवस्था की जा रही है। वैक्सीन को एक नियत तापमान पर रखना है।
इसके लिए जिले के क्षेत्रीय और जिला स्तरीय वैक्सीन सेंटर की कमियों को आंकने का काम भी शुरू हो गया है। इसे लेकर जिला स्तर का रोडमैप तैयार किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके पांडेय की अगुवाई में शनिवार को कोल्ड चेन की व्यवस्थाओं का रोडमैप तैयार हुआ।
जिले के वैक्सीन सेंटर की स्थिति
मालूम हो कि मुजफ्फरपुर में सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली के लिए भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। वहीं, जिले के लिए अलग से एक वैक्सीन सेंटर चलाया जा रहा है। जिले में अभी छोटे आईसीआर 32, बड़े 16, डीप फ्रीजर के छोटे 19 और 8 बड़े मौजूद हैं। वहीं, राज्य से मांगी गई रिपाेर्ट के अनुसार, आईसीआर शॉर्ट के 13, बड़े 4 व बड़े वाले डीप फ्रीजर 4 मांग पत्र में दिए गए हैं। राज्य में अभी 2637 इलेक्ट्रिकल कोल्ड चेन उपकरण हैं, जिसमें से 24 कार्य में नहीं हैं।
कोल्ड चेन सिस्टम की जानकारी मांगी
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया, राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिन्हा की तरफ से जिले से टीके के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कोल्ड चेन सिस्टम की भी जानकारी मांगी है। कोई कमी रहने पर उसे पूरा करने को भी कहा गया है। साथ ही कोल्ड चेन सिस्टम में प्रबंधन, भंडारण के पर्याप्त इंतजाम करने को भी कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/359b7OH

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box