भाजयुमो का चुनावी बैठक शुक्रवार को जिला में सम्पन्न के बाद विधानसभा के विभिन्न जगहों पर पदयात्रा भी किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रिय रंजन चौबे ने किया जबकि संचालन बिट्टू सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह उपस्थित रहें। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।
उन्होंने कहा युवा शक्ति के बदौलत बक्सर जिले के चारों विधानसभा में एनडीए की जीत पक्की है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप दुबे, भाजपा महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी ने भी युवाओं को मार्गदर्शित किया। बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चौसा पहुंचे जहां भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष अंशु पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का बहादुर पुर में गाजे बाजे व फूल माला के साथ स्वागत कर चौसा भ्रमण भी कराया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बहादुरपुर से पैदल मार्च करते हुए दुर्गा मंदिर पहुचे।जिनके आगे पीछे सैकड़ों कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद बारे मोड़,यादव मोड़, गोला,सरेंजा सहित विभिन्न जगहों का दौरा किया गया। जहां कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रभारी निंकू तिवारी, अविनाश पांडे, सत्यदेव पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, सोनू ओझा, अभिषेक पाठक, सौरभ तिवारी,पीयूष प्रियदर्शी, विमलेश सिंह, ओम जी यादव, रविकांत दुबे, आदित्य ठाकुर आिद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35aeuow

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box