एनटीपीसी कहलगांव के 3-डी ऐश डाइक का तटबंध शनिवार सुबह 5 बजे टूट गया। इस डैम में प्लांट का राख से सना पानी जमा हाेता है। तटबंध टूटने से एनटीपीसी प्रबंधन काे 7 में से चार यूनिट काे बंद करना पड़ा। इससे 1420 मेगावाट का उत्पादन ठप हाे गया है। यहां का एक यूनिट पहले से ही बंद है। इससे 2340 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना के दो यूनिटों से महज 269 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हाे रहा है।
बांध टूटने से 200 एकड़ खेतों में राखयुक्त पानी घुस गया। इससे किसानाें की मक्के की फसल बर्बाद हाे गयी है। कहा जा रहा है कि सभी यूनिटों से निकलने वाले राखयुक्त पानी काे इसी डाइक में स्टोर किया जा रहा था। इस कारण इस पर दबाव बढ़ गया। परियोजना के कार्यकारी निदेशक चंदन चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त तटबंध का जायजा लिया।
अफसरों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि डाइक के सिपवे संरचना में गड़बड़ी के कारण तटबंध टूटा है। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से 500-500 मेगावाट की दो और 210-210 मेगावाट की 2 इकाइयों को तत्काल बंद कर दिया गया है।
घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय तकनीकी कमेटी का गठन किया गया है। एनटीपीसी के पीआरओ साैरभ कुमार ने बताया कि बंद यूनिटों को दाे-तीन दिन में चालू कर दिया जाएगा। एनटीपीसी यहां से उत्पादित बिजली सेंट्रल यूनिट को बेचती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/354FXcy

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box