Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मास्क पहन कर और कम से कम दो गज की दूरी के साथ ही करने जाएं मतदान https://ift.tt/2HZ7VxN

प्रखंड की छपरा मेघ पंचायत के श्री राम जानकी मठ और बाबा दूधनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को डीएम चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। जिला स्वीप कोषांग के कार्यक्रम में आईसीडीएस और जीविका मुशहरी की दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत गाकर उपस्थित मतदाताओं का स्वागत किया गया।

सेविका-सहायिकाओं और जीविका की दीदियों ने रंगोली और दीप जलाकर सबका मन मोहा। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने मतदाताओं से बूथ पर मास्क लगाने और दो गज दूरी बना कर स्वस्थ-स्वच्छ मतदान की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्वीप कोषांग, सेविका सहायिका और जीविका दीदियों का आभार प्रकट किया।

चौपाल में सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई उदय कुमार झा, सहायक समाहर्ता खुशबू गुप्ता, डीपीओ आईसीडीएस ललिता कुमारी, डीपीएम जीविका अनिशा गांगुली, सीडीपीओ मंजू कुमारी, मुखिया रंजन कुमार सिंह, बीपीएम हरिकांत, रितिका, आईसीडीएस मुशहरी की सभी पर्यवेक्षिका, बड़ी संख्या में जीविका दीदियों सहित बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चुनाव चौपाल के दौरान बनाई रंगोली को इस तरह दीपों (बाएं) से सजाया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38tgSdB

Post a Comment

0 Comments