बोचहां के सर्फुद्दीनपुर हाईस्कूल के प्रांगण में गुरुवार को बोचहां प्रत्याशी रमई राम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा दुश्मन है बेरोजगारी, उसे भगाना है, तभी एनडीए की सरकार भागेगी। पहले कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से डबल इंजन की सरकार है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज नहीं मिला। 15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ना गरीबी मिटा सके, ना पलायन रोक सके व ना कहीं कारखाना खुला। शिक्षा व्यवस्था तो पूरी तरह से चौपट कर दी। अस्पताल का पूरा सिस्टम बदहाल है।
मौके पर मुन्ना यादव, हरिलाल राय, रामाकांत साहनी, रंजीत राय, चंदन राय, पंकज चौधरी, अशोक चौधरी, मोहम्मद शमीम अख्तर आदि ने संबोधित किया। इधर, गायघाट के कांटा काॅलेज मैदान में राजद प्रत्याशी निरंजन राय व औराई के भाकपा माले प्रत्याशी आफताब आलम की संयुक्त चुनावी सभा को संबाेधित करते हुए कहा कि गायघाट व औराई की जनता एकजुट होकर मतदान करेगी तब ना तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेगा।
भाकपा माले की मीना तिवारी, जितेन्द्र यादव, जियाउल हशन उर्फ चांद भाई, विनय कुमार यादव, अशोक यादव आदि ने भी सभा काे संबाेधित किया। वहीं कुढ़नी स्थित केरमा खेल मैदान में सभा काे संबाेधित करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर वृद्धा पेंशन 400 से 1000 रुपए किया जाएगा। राजद के प्रदेश महासचिव सह बेगूसराय प्रभारी अनिल शंकर सिंह, भाेला गुप्ता किशाेर आदि ने भी सभा को संबाेधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQfV2G

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box