पहली बार बड़ी संख्या में एससी की सभी उप जातियों के लोग व गरीब तबका राज्य में एनडीए की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। जिस राजद की सरकार ने उनके हिस्से की विभिन्न योजनाओं की राशि खाकर उन्हें उसके लाभ से महरूम किया, वे आज जेल में हैं। राजद व कांग्रेस के शासन में गरीबों व एससी-एसटी के लोगों पर काफी अत्याचार हुए।
उन लोगों ने इन्हें छलने का काम किया। आज एनडीए सरकार में लोग सुकून की सांस ले रहे हैं। यह बातें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने गुरुवार को जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, यह सरकार गरीबों तक अन्न पहुंचाने का काम कर रही है।
पीएम ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा, बिहार में विकास बनाम विनाश की लड़ाई में एससी-एसटी व गरीब तबके के लोग विकास के लिए मतदान करेंगे।
प्रेसवार्ता के बाद मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फुलवरिया, अजा मोर्चा अध्यक्ष फेेंकूराम, मनोज चौधरी, आनंद राम, सुनील दास, मिलन रजक, भोला भास्कर, सहदेव राम, लालबाबू राम, मनीष चौधरी, लक्ष्मण पासवान, धर्मेंद्र पासवान आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3524PS7

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box