Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

भागलपुर सीट पर नाथनगर इलाकाें में अधिक वाेटिंग, 15 बूथाें पर 50 से 65% तक पड़े वाेट https://ift.tt/2TZTj3i

जिले की सात विधानसभा सीटाें में से सबसे कम भागलपुर विधानसभा सीट पर वाेटिंग हुई। यहां केवल 48.25 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन इस सीट पर नाथनगर व चंपानगर के इलाकाें के बूथाें पर सबसे अधिक वाेटिंग हुई। यहां के करीब डेढ़ दर्जन मतदान केंद्राें पर 50 से 65 फीसदी तक मतदान हुआ है।

इसके अलावा शहर के दक्षिणी क्षेत्र के अलीगंज-माेजाहिदपुर व मिरजानहाट के आधा दर्जन बूथाें पर भी अधिक वाेटिंग हुई है। बरारी-मायागंज और सराय-कंपनीबाग के क्षेत्राें के बूथाें पर भी वाेटिंग ठीक-ठाक हुई है। यानी करीब 30 बूथ ऐसे हैं, जहां 50 प्रतिशत से अधिक वाेटिंग हुई।

इन इलाकाें में हुई ज्यादा वाेटिंग का लाभ किस प्रत्याशी काे मिलेगा, यह ताे नतीजे से पता चलेगा। लेकिन यहां के सभी मुख्य प्रत्याशी डाले गए वाेटाें के जाेड़-घटाव में जुट गए हैं। महागठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत शर्मा, एनडीए से भाजपा प्रत्याशी राेहित पांडे और लाेजपा से राजेश वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

ये सब अपने हिसाब से वाेटाें का हिसाब-किताब करने में जुट गए हैं। सब अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि जनता किसे विधानसभा भेजती है और किसे हार का मुंह दिखाती है, यह ताे दस नवंबर काे मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।
1.60 लाख मतदाताओं ने डाले वाेट
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 492 बूथ बनाए गए थे। यहां तीन लाख 33 हजार 212 वाेटर हैं। इनमें 90 हजार 184 पुरुष और 70 हजार 584 महिला मतदाताओं ने वाेट डाले। कुल एक लाख 60 हजार 777 वाेटर ने अपने मत का प्रयाेग किया। इनमें 18 थर्ड जेंडर के भी मतदान थे। इनमें से केवल दाे अन्य वाेटर ने अपने मत का प्रयाेग किया। इनमें से एक वाेट सकरुल्लाहचक हिन्दी पूर्वी भाग बूथ संख्या 303 (ए) और दूसरा सुदर्शन पब्लिक स्कूल भीखनपुर गुमटी नंबर-तीन दक्षिणी भाग के बूथ संख्या 205(ए) पर वाेट पड़ा।
दावाें में काेई हार नहीं रहा, सबकाे भराेसा कि मिला है जनता का प्यार

भागलपुर विधानसभा सीट का चुनाव 3 नवंबर काे हाे गया और अब प्रत्याशियाें के साथ वाेटराें काे भी 10 नवंबर काे हाेने वाली काउंटिंग और नतीजे का इंतजार है। इस बीच वाेटाें के गुणा-भाग में जुटे प्रमुख दलाें के उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से जीत का दावा कर रहे हैं। कम से कम दावाें में फिलहाल हार ताे काेई नहीं रहा है।

चुनाव के नतीजाें पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने कहा कि लड़ाई में काेई है ही नहीं। वह 30 से 50 हजार वाेटाें से जीत की उम्मीद कर रहे हैं। कहा कि गठबंधन के घटकदलाें की एकजुटता ने रंग दिखाया है। इसके साथ ही क्षेत्र में जाे काम किया वह जरूर जीत का आधार बनेगा।

उन्हाेंने कहा कि अब जनता का फैसला आने भर की देर है। भाजपा प्रत्याशी राेहित पांडेय काे भी उम्मीद है कि जनता का प्यार उन्हें मिला है और जीत उनकी ही हाेगी। वह यह दावा इसलिए कर रहे हैं क्याेंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की लाेकप्रियता और राज्य में एनडीए की साझा सरकार द्वारा किए गए कार्याें पर भराेसा है।

उन्हाेंने कहा कि वाेटराें का उन्हें पूरा समर्थन मिला है। लाेजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा जीत और हार के दावे पर संयमित दिखे। उन्हाेंने इन दाेनाें शब्दाें का इस्तेमाल किए बिना कहा कि उन्हाेंने अपना काम किया है। क्षेत्र में विकास के जाे भी काम उन्हाेंने किए हैं, जनता ने उसे देखा है। वह काेई दावा नहीं कर रहे हैं और जनता का जाे फैसला हाेगा, उसे स्वीकार करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More waiting in Bhagalpur seat in Nathanagar area, 50 to 65% wattage on 15 parts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GxO9sp

Post a Comment

0 Comments